Register 2 Bihar – रजिस्टर 2 बिहार ऑनलाइन देखे

रजिस्टर 2 (Register II) बिहार सरकार के भूमि रिकॉर्ड से relative एक important documents है। यह दस्तावेज जमीन की वर्तमान स्थिति, मालिकाना हक, और भूखंड यानी आपकी भूमि से जुड़ी लगभग सारी जानकारी provide करता है।

How to View Online Register 2 Bihar – रजिस्टर 2 बिहार ऑनलाइन कैसे देखे?

आप नीचे दी जानकरी की मदद से अपनी जमीन की जमाबंदी पंजी जिसे रजिस्टर 2 बिहार भी कहा जाता है, आसानी से ऑनलाइन देख सकते है।  

  • आपको सबसे पहले बिहार भूमि की ऑफिसियल वेबसाइट https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना है। 
  • जहां आपको होम पेज पर “जमाबंदी पंजी देंखे” का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको उस पर ऊपर क्लिक करना है। 

  • इसके बाद आपके सामने एक फार्म खुलेगा। 

  • जिसमे आपको जिला और अंचल को सेलेक्ट करके proceed पर क्लिक करना है। 
  • फिर हल्का और मौजा को सेलेक्ट करना है।
  • आगे आपको इसमें भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान में से किसी एक को सेलेक्ट करना है। 
  • इस फार्म के भाग वर्तमान में आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। जैसे:- रैयत का नाम से खोजे और खाता नंबर से खोजे, साथ ही समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें।  
  • आपको इन ऑप्शन मे से किसी एक को चुनना है।
  • इसके अलावा आपको पृष्ठ संख्या वर्तमान में प्लाट नंबर से खोजे, जमाबंदी संख्या से खोजे, और कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजे जैसे ऑप्शन मिलेंगे। 
  • अगर आप पृष्ठ संख्या वर्तमान चुनते है तो इसमें से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  • आगे आपको सुरक्षा कोड पूरा करके सर्च पर जाना है। 
  • सर्च पर क्लिक करते ही आपके सामने पंजी-II प्रतिवेदन सूची की एक लिस्ट खुल जाएगी। 

  • इस लिस्ट में आपको कई चीजे देखने में मिलेगी, जैसे रैयत का नाम, खाता संख्या, भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या वर्तमान, जमाबंदी संख्या, साथ ही कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या। 
  • आपको अपना रैयत का नाम देखना है, और उसके सामने “देखे” बटन पर क्लिक करना है।  
  • ऐसा करते ही पंजी II विवरण पीडीऍफ़ फॉर्मेट में सामने आ जाएगा। 

  • आप Register 2 Bihar (जमाबंदी पंजी) को ऊपर प्रिंट आइकॉन पर क्लिक करके पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते है। 
  • आप इसका प्रिंट आउट भी आसानी से निकाल सकते है। 

निष्कर्ष 

आशा करते है कि आपको Register 2 Bihar – रजिस्टर 2 बिहार ऑनलाइन देखे की जानकारी पसंद आई होगी। अब आप भी ऊपर दी जानकारी की हेल्प से जमाबंदी पंजी यानी रजिस्टर 2 बिहार ऑनलाइन देख सकते है। यदि आपको कोई समस्या आती है तो आप ईमेल आईडी [email protected] और हेल्प लाइन नंबर 18003456215 कॉल कर सकते है।