Jamabandi Bihar (जमाबंदी पंजी) Online देखे

Jamabandi Bihar – जमाबंदी पंजी भूमि का एक official record है, जो बिहार सरकार द्वारा रखा जाता है। इसमें भूमि के मालिक का नाम, खाता संख्या, खसरा संख्या, भूमि का क्षेत्रफल और important information recorded होती है। यह डॉक्यूमेंट भूमि के स्वामित्व का Proof होता है और कानूनी कार्यों में भी काफी useful होता है।

अगर आप अपनी जमीन की जमाबंदी पंजी ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आपको Jamabandi Bihar (जमाबंदी पंजी) Online देखे के बारे में नीचे दी पूरी जानकारी पढ़नी होगी। जिसके बाद आप घर बैठे बैठे या कहीं पर भी जमाबंदी पंजी देख सकते है।

जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया

बिहार भूमि पोर्टल पर जमाबंदी पंजी ऑनलाइन देखने के लिए आपको नीचे दिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है। जैसे:-

  • अगर आप अपनी जमीन की ऑनलाइन जमाबंदी पंजी देखना चाहते है तो आपको बिहार भूमि के ऑफिसियल पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना है। 
  • बिहार भूमि के होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखें या जमाबंदी पंजी देखें (भारत की सभी 22 भाषाओं में) ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करने बाद, आपकी लैपटॉप स्क्रीन पर पंजी-II प्रतिवेदन [भारत की सभी 22 भाषाओं में] का एक फॉर्म ओपन होगा। 

  • इस फॉर्म में आपको सबसे पहले अपने जिले और अपने अंचल को सेलेक्ट करना है। 
  • अब ग्रीन कलर के प्रोसीड बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद ही आप आगे इनफार्मेशन देख  पाएंगे। 
  • आगे आपको हल्का और मौजा इन दोनों को सेलेक्ट करना है। 
  • हल्का और मौजा सेलेक्ट करने के बाद आपको भाग वर्तमान (रैयत का नाम से खोजे, खाता नंबर से खोजे व समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें) और पृष्ट संख्या बर्तमान (प्लाट नंबर से खोजे, जमाबन्दी संख्या से खोजे) में से किसी एक ऑप्शन को चुनना है। 
  • लास्ट में नीचे दिए सुरक्षा कोड (कैप्चा कोड) डालकर search बटन पर क्लिक करना है। 
  • फॉर्म के नीचे आपको पंजी-II प्रतिवेदन सूची दिखाई देगी। 
  • आपको जिस रैयत के नाम की जमाबंदी पंजी देखनी है उसके सामने देखे सेक्शन में आँख के निशान पर क्लिक करना है। 

  • क्लिक करने के बाद आपके जमाबंदी पंजी प्रति रिपोर्ट ओपन हो जाएगी। 

डाउनलोड व प्रिंट आउट 

  • आप प्रिंटर आइकॉन पर क्लिक करके इस जमाबंदी पंजी प्रति रिपोर्ट को पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते है। 

  • आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप इस रिपोर्ट को कुल 22 भाषाओं में डाउनलोड कर सकते है। 
  • इस तरह से आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपनी जमीन की जमाबंदी पंजी देख ऑनलाइन सकते है।  

जमाबंदी पंजी देखना बहुत ही आसान है। आप बिहार भूमि पोर्टल के साथ साथ Land Bihar पोर्टल पर भी ONLINE JAMABANDI देख सकते है। आपको बता दें,  Land Bihar पोर्टल पर आप केवल हिंदी भाषा में ही जमाबंदी देख सकते है। परन्तु अगर आप बिहार भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन की जमाबंदी पंजी देखते है तो आपको 22 भाषाओं के ऑप्शन मिलते है। 

आप किसी भी भाषा में जमाबंदी पंजी रिपोर्टदेख सकते है और डाउनलोड भी कर सकते है। आशा है कि आपको Jamabandi Bihar (जमाबंदी पंजी) Online देखे यानी भूमि रिकॉर्ड जांचने की पूरी जानकारी पसंद होगी।