भू लगान बिहार भुगतान बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक सेवा है, जिसके माध्यम से बिहार राज्य के किसान और भूमि मालिक अपनी भूमि का लगान यानी जमीन पर लगने वाला कर (Revenue) ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
यदि आप भू लगान का समय पर भुगतान नहीं करते है तो आप पर कानूनी दंड या भूमि जब्ती जैसी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए यदि आपने अभी तक भू लगान भुगतान नहीं दिया है तो आप नीचे दी जानकारी की मदद से ऑनलाइन भुगतान कर सकते है।
Bhu Lagan Bihar भुगतान करें
- भू लगान भुगतान करने के लिए आपको बिहार भूमि के आधिकारिक पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जाना है।
- अब पोर्टल के होम पेज पर भू- लगान लिंक पर जाना है।
- अब आपके सामने भू – लगान का एक पेज ओपन होगा, जिसमे लंबित भुगतान देखें और ऑनलाइन भुगतान देखें ऑप्शन आएँगे।
- आपको इन दोनों में से लाल रंग के बटन ऑनलाइन भुगतान करें पर क्लिक करना है।
- इसके बाद ऑनलाइन लगान भुगतान का एक फॉर्म आपकी लैपटॉप स्क्रीन पर आएगा।
- इस फॉर्म में आपको अपने जिले का नाम, और अंचल का नाम भरना है।
- फिर आपको आगे बढे बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना हल्का नाम, और मौजा नाम सेलेक्ट करना है।
- आगे भाग वर्तमान, और पृष्ठ संख्या वर्तमान में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- भाग वर्तमान में भी आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। जैसे:- रैयत का नाम से खोजे, खाता नंबर से खोजे, और समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार देखें।
- आपको इनमे से किसी एक को चुनना है।
- वही पृष्ठ संख्या वर्तमान में आपको प्लाट नंबर से खोजे, जमाबंदी संख्या से खोजे, और कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से खोजे जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
- आगे आप पृष्ठ संख्या वर्तमान चुनना है तो आपको इन ऑप्शन में से किसी एक को सेलेक्ट करना है।
- फिर सुरक्षा कोड डालकर खोजें ऑप्शन पर जाना है।
- क्लिक करने के कुछ सेकंड बाद ही नीचे की तरफ पंजी-II प्रतिवेदन सूची की एक लिस्ट ओपन होगी।
- इस लिस्ट में, रैयत का नाम, खाता संख्या, भाग वर्तमान, पृष्ठ संख्या वर्तमान, जमाबंदी संख्या, और कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या की जानकारी आपको दिखाई देगी।
- आपको अपना रैयत का नाम देखना है और उसके सामने देखे बटन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही पंजी II विवरण का एक फॉर्म सामने आएगा।
- इस फॉर्म में विवरण में भाग वर्त्तमान, जिले का नाम, अंचल, मोजा, थाना, हल्का, अनुमंडल नाम आदि की जानकारी होगी हैं।
- फिर प्लॉट का विवरण, निधारित लगान दर, अंतिम भुगतान का विवरण, अंतिम रसीद का विवरण, और बकाया राशि का विवरण की जानकारी आएगी।
- आपको निजी विवरण में जानकारी भरनी है। जैसे:- Remitter Name, Mobile No. और अपना पता।
- अब आपको नीचे एक NOTE लिखा हुआ दिखाई देगा, आपको इसे ध्यान से पढ़ना है और I agree to Terms & Conditions को टिक करना है।
- लास्ट में आपको ऑनलाइन भुगतान करें बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको भुगतान राशि जमा करनी है और सबमिट पर क्लिक करना है।
इस तरह से आप स्वंय भी ऑनलाइन Bhu Lagan Bihar भुगतान कर सकते है।